News

सीएम से मिला वाणिज्य प्रकोष्ठ का शिष्टमंडल, दिया आमंत्रण

पटना। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में प्रकोष्ठ का एक शिष्टमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिष्टमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को आगामी 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान महावीर जयंती समारोह हेतु आमंत्रण पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता के अतिरिक्त प्रदेश सह-संयोजक अमृतव कुमार गुप्ता, सुशील कुमार सिंह, अंजनी कुमार गुप्ता, संजीव कुमार पाल, मुख्य प्रवक्ता नरेश मेहता, क्षेत्रीय प्रभारी देवेंद्र कुमार गुप्ता, अमरनाथ जैसवाल, आयुष राज सिंह, मोहन शंकर प्रसाद, सीता राम प्रसाद, राज कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता, अमर कुमार, महिला प्रभारी मधु प्रिया, अमृता गुप्ता, शालिनी शेखर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।